एक्टर से डायरेक्टर बनने वाले हैं कुणाल खेमू, फरहान होंगे फिल्म के निर्माता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अभिनेता कुणाल खेमू पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से नदारद हैं। हालांकि, डिजिटल जगत में वह काफी सक्रिय हैं और अपने अभिनय के जरिए वाहवाही भी बटोर रहे हैं। अब कुणाल निर्देशन में भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं। वह एक फिल्म से निर्देशक की टोपी पहनने जा रहे हैं, जिसे लेकर कुणाल बेहद उत्साहित हैं। फरहान अख्तर उनकी इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम संभालेंगे।