x

दूसरी बार मां बनेंगी काइली जेनर, सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Instagram

काइली जेनर जल्द दूसरी बार मां बनेंगी। उन्होंने बेबी बंप की फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की। 24 वर्षीय काइली जेनर ने 2 फोटो शेयर कर लिखा था, "मैं एक महिला हूं।" इन फोटोज में वे अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। काइली जेनर अपने 30 साल के पति और रैपर ट्रैविस स्कॉट के साथ अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।