काइली जेनर Coty Cosmetics को बेचेंगी काइली कॉस्मेटिक्स की 51% हिस्सेदारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
22 वर्षीय सेलिब्रिटी बिजनेसवूमन काइली जेनर अपनी कॉस्मेटिक्स कंपनी की 51% हिस्सेदारी 4320 करोड़ रुपए में कोटी कंपनी को बेचेंगी। कोटी न्यूयॉर्क की कॉस्मेटिक्स फर्म है, उसके पास कवरगर्ल जैसे कई इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड हैं। कोटी ने काइली कॉस्मेटिक्स का वैल्युएशन 1.2 अरब डॉलर मानते हुए ये डील की। काइली दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति हैं। उन्हें फोर्ब्स ने 2018 की लिस्ट में यंगेस्ट सेल्फ-मेड बिलेनियर बताया था।
