पोस्टपोन होगी 'लाल सिंह चड्ढा'! दिवाली वीकेंड पर हो सकती है रिलीज़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज़िंग कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के चलते पोस्टपोन की जा सकती है। मेकर्स ने फिल्म को इस साल 14 अप्रैल को रिलीज़ करने का फैसला किया था। फिल्म अब दिवाली वीकेंड पर आ सकती है। अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनीं फिल्म में करीना कपूर, नागा चैतन्य और मोना सिंह भी हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।
