अमेरिका राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में लेडी गागा और जेनिफर लोपेज करेंगी परफॉर्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
20 जनवरी को कैपिटल हिल के बाहर कमला हैरिस उप-राष्ट्रपति के रूप में और जो बाइडन राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में लेडी गागा राष्ट्रगान गाएंगी जबकि जेनिफर लोपेज संगीत प्रस्तुत करेंगी। बता दें अमेरिका में हर बार नवंबर में चुनाव होते है उसके बाद जनवरी में नए राष्ट्रपति को शपथ दिलाई जाती है। पिछले 93 सालों से यही परंपरा चली आ रही है।
