कोरोना संक्रमित हुई लक्ष्मी मांचू , बरत रही हैं तमाम एहतियात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
तेलुगू अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू ने 6 जनवरी को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं और इससे उबरने के लिए तमाम एहतियात बरत रही हैं। वरिष्ठ अभिनेता मोहन बाबू की 44 वर्षीय बेटी ने इंस्टाग्राम पर अपने फोलोअर्स को संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'दो साल तक लुकाछिपी खेलने और ‘गो कोरोना गो’ के नारे लगाने के बाद, आखिरकार कोविड-19 ने मुझे पकड़ ही लिया।'
