इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी लाल सिंह चड्ढा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Scroll
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के ओटीटी राइट्स जाने-माने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में से एक 'नेटफ्लिक्स' को करीब 160 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत में बेचे गए हैं। अपनी रिलीज़ के कुछ हफ्तों के बाद डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए ये फिल्म 'नेटफ्लिक्स' पर उपलब्ध होगी। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
