44 साल की हुईं लारा दत्ता, पूर्व मिस यूनिवर्स बनने के बाद अक्षय संग इस फिल्म से किया था डेब्यू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
16 अप्रैल 1978 को यूपी के गाजियाबाद में जन्मीं लारा दत्ता का आज जन्मदिन है। वो पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री हैं। 2003 में फिल्म 'अंदाज' से करियर की शुरूआत करने वाली लारा आज 44 साल की हुईं। फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला। पार्टनर, मस्ती, भागमभाग, नो एंट्री, हाउसफुल जैसी फिल्मों में दिख चुकीं लारा हाल ही में बैल बॉटम में दिखाई दी थीं।
