x

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का अंतिम संस्कार आज

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Latestly

बॉलीवुड के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार तड़के खुदकुशी कर ली। उन्होंने मुंबई के नजदीक कर्जत में अपने एनडी स्टूडियो में सुबह करीब 3.30 बजे फांसी लगाई। आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी बॉडी को दोपहर 12 से दो बजे के बीच अंतिम दर्शन के लिए एनडी स्टूडियो में रखा जाएगा। फिलहाल नितिन की बॉडी को मुंबई के जेजे हॉस्पिटल में रखा गया है।