लता मंगेशकर हुईं कोरोना संक्रमित, ब्रिच कैंडी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: economic times
सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इससे पहले नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उन्होंने विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीत गाए हैं। साल 2001 में उन्हें 'भारत रत्न' दिया गया। 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी वो सम्मानित हो चुकी हैं।
