सामने आया लता मंगेशकर का आखिरी वीडियो, दो महिलाओं के सहारा लेकर चलती दिखीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
6 फरवरी को 92 साल की उम्र में सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 'ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल' में निधन हो गया। उनका एक वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में दो महिलाएं उन्हें पकड़कर चलने में सहारा देती दिखीं। वीडियो लता मंगेशकर की आखिरी वीडियो बताई जा रही है। वीडियो उस समय का है जब वह हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी। वीडियो में उनकी स्थिति बहुत ही नाजुक लग रही है।
