'लक्ष्मी बम' ट्रेलर आउट: 9 नवंबर को डिज्नी हॉटस्टार पर आएगी कॉमेडी हॉरर फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म लक्ष्मी बम का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया। कॉमेडी हॉरर फिल्म तमिल मूवी मुन्नी 2: कंचना की रीमेक इस मूवी का निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया है। फिल्म में अक्षय किन्नर की भूमिका में दिखेंगे। हंसी और हॉरर में लिपटा ट्रेलर काफी एंटरटेनिंग और एंगेजिंग है। अक्षय के डायलॉग 'जिस दिन सच में मेरे सामने भूत आया ना तो मां कसम चूड़ियां पहन लूंगा' से ट्रेलर शुरू होता है।
