एक्टर करण मेहरा को मिली जमानत, पत्नी ने लगाया है घरेलू हिंसा का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
कल मुंबई पुलिस ने एक्टर करण मेहरा के खिलाफ मारपीट-गाली गलौज और घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। एक्टर की वाइफ निशा रावल के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 336, 337, 332, 504, 506 के तहत मामला दर्ज हुआ था। मामले में एक्टर को अब जमानत मिली। आपको बता दें एक्टर और उसकी पत्नी के बीच काफी दिनों से किसी विवाद जारी था।
