काम न होने के चलते 'जग्गा जासूस' के इस एक्टर का काटना पड़ा पैर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' और 'ये है मोहब्बतें' में काम कर चुके अभिनेता लोकेंद्र सिंह राजावत का डायबिटीज के चलते एक पैर काटना पड़ा। कोरोना काल में उन्हें काम की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्ट्रेस लेने की वजह से उनका डायबिटीज का स्तर बढ़ता चला गया और अब उन्हें यह दिन देखना पड़ रहा है। रणवीर कपूर की फिल्म 'जग्गा जासूस' में भी लोकेंद्र दिख चुके हैं।
