बिलकिस बानो कंट्रोवर्सी: कंगना रनौत के खिलाफ लीगल नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के शाहीन बाग के प्रदर्शन में शामिल होने वाली 90 साल की बिलकिस बानो को लेकर सोशल मीडिया पर दिए अपने कमेंट के कारण अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर से विवादों में घिर गई हैं। इसके बाद से ही लोग तो उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर ही रहे हैं, अब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ के सीनियर लॉयर और हाकम सिंह ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है।
