RSS की तालिबान से तुलना करने पर जावेद अख्तर को कानूनी नोटिस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
मशहूर गीतकार जावेद अख्तर अपनी दो टूक बयानबाजी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, अपने बड़बोलेपन के चलते वह कई बार विवादों से घिर चुके हैं। एक तरफ कंगना रनौत के साथ उनका विवाद थम नहीं रहा है तो दूसरी तरफ तालिबान की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ करने के कारण वह लोगों के निशाने पर हैं। RSS के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर अब उन्हें कानूनी नोटिस मिला है।