प्रसिद्ध गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का 74 साल की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फेमस सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का 74 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। वो कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 5 अगस्त से चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती थे। पिछले 24 घंटों में, उनकी स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई थी। वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। एसपी बालासुब्रमण्यम को कथित तौर पर बुधवार को हल्का बुखार था। एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन से देश-दुनिया में फैंस स्तब्ध हैं। सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आई।
