लियोनार्डो डिकैप्रियो ने शानदार तरीके से मनाया 23 वर्षीय प्रेमिका कैमिला मोरोन का बर्थडे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका कैमिला मोरोन का जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया। इस मौके पर यॉट का भी इंतजाम किया गया। 45 वर्षीय 'टाइटैनिक' अभिनेता उन चंद मेहमानों में से एक थे, जिन्होंने नकाब पहन रखा था। मेहमानों ने काउबॉय हैट्स और वेस्टर्न पोशाक पहनी थी। अभिनेत्री नीना डोबरेव, ओलंपिक स्नोबोर्डर शॉन व्हाइट, अभिनेता केविन कोनोली और लुकास हास भी इस पार्टी में शामिल हुए।
