अक्षय कुमार की फिल्म के मेकअप मैन पर किया तेंदुए ने हमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Postsen
अक्षय कुमार की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में मेकअप आर्टिस्ट का काम करने वाले एक व्यक्ति पर मुंबई की फिल्म सिटी में तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। मेकअप आर्टिस्ट ने बताया है कि जब अपनी बाइक से दोस्त को छोड़ने जा रहे थे तभी उनकी बाइक तेंदुए से टकरा गई। टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की फिल्म में बतौर मेकअप आर्टिस्ट श्रवण विश्वकर्मा काम कर रहे हैं।
