एलजीबीटीक्यू फिल्म फेस्टिवल कशिश में 53 देशों की 194 से ज्यादा फिल्में होंगी प्रदर्शित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
1 जून से शुरू होने वाले दक्षिण एशिया के सबसे बड़ा एलजीबीटीक्यू फिल्म फेस्टिवल कशिश में 31 भारतीय फिल्में प्रदर्शित होंगी। अंतराम, बधाई दो, छोटी समीज, दाल भात, डियर भार्गव, हर कैनवस, होली वाउंड, इंपेस, किनारा, मैन एंड वाइफ, कागज के पंख, गैर, पार्टनर, द केयर्स, द फ्लोरिस्ट, द सॉरो ऑफ लव, कथेकगाला कानिवे, थर्ड, थोड़ी सी खुशी और ट्रांस कश्मीर जैसी कई और फिल्में भी लिस्ट में शामिल हैं।
