'लाइगर' के निर्देशक पुरी जगन्नाथ 'गॉडफादर' में निभाएंगे खास किरदार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी काफी समय से अपनी फिल्म 'गॉडफादर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में मनोरंजन जगत के कई बड़े कलाकारों का जमघट देखने को मिलेगा। अब एक और चर्चित चेहरा इस फिल्म से जुड़ गया है। पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' के निर्देशक पुरी जगन्नाथ इस फिल्म में नजर आएंगे। वह एक खास किरदार में दर्शकों से मुखातिब होंगे। यह एक एक्शन एंटरटेनर है, जिसका निर्देशन मोहन राजा कर रहे हैं।