लाइगर को हुआ करोड़ों का नुकसान, तो भरपाई के लिए विजय देवरकोंडा ने लिया ये फैसला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
विजय देवरकोंडा स्टारर 'लाइगर' 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप होने की वजह से और नुकसान का बोझ घटाने के लिए विजय ने 6 करोड़ से ज्यादा की रकम प्रोड्यूसर्स को लौटाने का फैसला किया है। उन्होंने फिल्म के लिए 35 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए थे। अब वह उसमें से 6 करोड़ से ज्यादा की राशि लौटा देंगे।
