सलमान, शाहरुख और अक्षय की तरह अब कार्तिक भी लेंगे फिल्मों का मुनाफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार की ही तरह अब कार्तिक आर्यन भी फिल्म की फीस नहीं, बल्कि मुनाफा लिया करेंगे। ऑफर फिल्म 'धमाका' के निर्माताओं ने कार्तिक के सामने रखा, जिसे कार्तिक ने स्वीकार किया। राम माधवानी के निर्देशन में बनने वाली 'धमाका' पहली फिल्म होगी; जिससे कार्तिक लॉकडाउन के बाद नई शुरुआत करेंगे। फिल्म 'धमाका' 2013 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'द टेरर लाइव' की रीमेक होगी।
