लीजा रे ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, अब अगले साल करेंगी वापसी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लीजा रे ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट बंद किया। लीजा का कहना है कि साल भर में उन्होंने जो भी चीजें सीखी हैं, उनके ऊपर वो आराम से सोच-विचार करना चाहती हैं, जिसके लिए वो ये कदम उठा रही हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस फैसले के बारे में जानकारी दी। हालांकि उन्होंने कुछ समय के लिए ही सोशल मीडिया से दूरी बनाई है। बकौल लीजा, 'मैं अब अगले साल ऑनलाइन वापस आऊंगी।'
