फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2020 की लिस्ट आई सामने, 'पाताल लोक' और 'फैमिनी मैन' ने किया कमाल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
फिल्मफेयर ने शनिवार रात को आयोजित किए अपने एक समारोह में डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए दर्शकों का दिल जीतने वाले कलाकारों, फिल्मों और वेब सीरीज के विजेताओं का ऐलान कर दिया है। यह पहला मौका है जब फिल्मफेयर ने डिजिटल अवॉर्ड्स की घोषणा की है। इस दौरान सबसे ज्यादा मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन' का दबदबा देखने को मिला। वहीं, जयदीप अहलावत की 'पाताल लोक' भी किसी से पीछे नहीं रही।