लवयात्री की अभिनेत्री वरीना हुसैन का आज है जन्मदिन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
अभिनेत्री वरीना हुसैन आज अपना 23वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वरीना का जन्म 1999 को काबुल, अफगानिस्तान में हुआ था। वरीना हुसैन ने 2018 में सलमान खान प्रोडक्शन में फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वरीना इराकी पिता और अफगानी मां की बेटी हैं। वरीना हुसैन ने अपने मॉडलिंग करियर के दौरान बहुत सारे विज्ञापनों में काम किया। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।
