लकी अली ने गोवा में फैंस के बीच गाया 'ओ सनम', वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
लकी अली ने गोवा में फैंस के बीच अपना 90 के दशक का मशहूर गाना 'ओ सनम' गाया। बॉलीवुड अभिनेत्री नफीसा अली ने इंस्टाग्राम पर लकी अली का वीडियो शेयर किया। वीडियो में लकी 'ओ सनम' गाना गाते दिख रहे हैं। ये वीडियो गोवा का है जहां लकी कई लोगों की भीड़ के बीच बैठे गाना गा रहे हैं। वीडियो में लकी की आवाज में दर्द दिखाई दे रहा है।
