'इतनी शक्ति हमें देना दाता' लिखने वाले गीतकार अभिलाष का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
'इतनी शक्ति हमें देना दाता', 'संसार है एक नदिया' और 'आज की रात न जा' जैसे गीत लिखने वाले मशहूर गीतकार अभिलाष का कैंसर के चलते रविवार को निधन हुआ। वो 10 महीने से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। अभिलाष की आर्थिक स्थिति बेहतर ना होने के चलते उनकी पत्नी ने आर्थिक मदद भी मांगी थी। फिल्मों में गाने लिखने के अलावा अभिलाष रेडियो के लिए भी लिखते थे।
