गीतकार पंडित किरण मिश्र का 67 साल की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गीतकार पंडित किरण मिश्र का हाल ही में मुंबई में 67 साल की उम्र में निधन हुआ। उन्होंने 15 दिन पहले कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। जिसके दो दिन बाद उन्हें मामूली बुखार आया और डॉक्टर की सलाह के अनुसार उन्होंने दवाईयां लीं। कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें 13 अप्रैल को सेवेन हिल्स में भर्ती कराया गया। उनके फेफड़े पूरी तरह से संक्रमित होकर डैमेज हो चुके थे।
