150 करोड़ में बनी 'केजीएफ 2' ने पहले ही दिन 150 करोड़ कमाए, बना डाला ये रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: koimoi
पहले दिन फिल्म 'केजीएफ 2' की हिंदी में कमाई करीब 63 करोड़ रुपये रही। इसमें सारे खर्चे निकालने के बाद भी बची नेट कमाई 54 करोड़ रुपये ने फिल्म 'वॉर' के पहले दिन के सर्वाधिक कलेक्शन 53.24 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को तोड़ा। ये कमाई राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' की पहले दिन की कमाई के बराबर ही है। कन्नड़ भाषा में फिल्म ने रिकॉर्ड 35 करोड़ कमाए। फिल्म ने पहले दिन कुल 150 करोड़ कमाए।
