करण जौहर ले उड़े मधुर भंडारकर की वेब सीरीज का टाइटल, धर्मा प्रोडक्शंस को नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मधुर भंडारकर की वेब सीरीज के टाइटल से मिलता-जुलता टाइटल रखने के चलते करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस को नोटिस मिला। मधुर ने मामले का भंडाफोड़ सोशल मीडिया पर किया। मधुर भंडारकर को धर्मा प्रोडक्शंस की वेब सीरीज 'द फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के नाम पर आपत्ति है। मधुर ने इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन को मामले में घसीटा। मधुर ने टाइटल 'बॉलीवुड वाइव्स' पहले ही पंजीकृत कराया था।
