आज 54वां बर्थडे मना रही हैं 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
15 मई 1967 को मुंबई में जन्मीं माधुरी दीक्षित नेने आज 54वां बर्थडे मना रही हैं। माधुरी दीक्षित ने महज 17 साल की उम्र में राजश्री की फिल्म 'अबोध' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 14 बार फिल्मफेयर पुरस्कार का नामांकन मिला, जिनमें से चार बार वो विजेता रहीं। 17 अक्टूबर, 1999 को माधुरी और श्रीराम नेने ने शादी की। फिलहाल माधुरी डांस रियलटी शो में दिखती हैं।
