एक खास प्रोजेक्ट में वरुण धवन के साथ दिखेंगी माधुरी दीक्षित
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
डेविड धवन के बेटे और अभिनेता वरुण धवन कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। मौजूदा दौर के वह व्यस्त अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं। इस साल भी उनकी कई फिल्में आने वाली हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में हिंट दे दिया है। उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद कयासों का बाजार गर्म है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ दिखेंगे।