माधुरी दीक्षित 'डांस दीवाने 3' के कुछ एपिसोड को नहीं कर पाएंगी शूट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी 'डांस दीवाने 3' के आगामी चार एपिसोड में नजर नहीं आएंगी। बताया जा रहा है कि वह इसके आगामी एपिसोड को शूट नहीं कर पाएंगी। माधुरी ने फिलहाल इसकी शूटिंग को बंद करने का निर्णय लिया है। खबरों की मानें तो इस शो की शूटिंग अब मुंबई के बाहर होगी, इसलिए अभिनत्री इसके आगामी एपिसोड में नहीं दिखेंगी। महाराष्ट्र सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण शो को राज्य के बार शूट किया जाएगा।