मध्य प्रदेश HC ने खारिज की एकता कपूर की ट्रिपल एक्स से जुड़ी याचिका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मध्य प्रदेश HC ने ऑल्ट बालाजी की वेबसीरीज ट्रिपल एक्स के विवादित दृश्यों को लेकर दर्ज हुई FIR को रद्द कराने के लिए एकता कपूर द्वारा की गई याचिका खारिज की। वेबसीरीज पर अश्लीलता, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों के अपमान का आरोप है। हालांकि कोर्ट ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों के अनुचित इस्तेमाल को लेकर एफआईआर में लगाए गए आरोपों से एकता को राहत दी।
