नहीं रहे महाभारत के 'शकुनी मामा' गुफी पेंटल, निभाया था कालजयी किरदार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
दिग्गज अभिनेता गुफी पेंटल का निधन हो गया है। उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में 'शकुनी मामा' का कालजयी किरदार निभाया था। 78 वर्षीय अभिनेता उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। आज सुबह 9 बजे मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे हैरी पेंटल ने उनके निधन की पुष्टि की। आज शाम 4 बजे अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन पर सिने और अन्य जगत की हस्तियों ने दुख जताया।
