महात्मा गांधी पर टिप्पणी: कांग्रेस ने दी कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
कंगना रनौत ने महात्मा गांधी को लेकर कहा था कि या तो आप गांधी के फैन हो सकते हैं या फिर नेता जी के समर्थक, आप दोनों के समर्थक नहीं हो सकते। अब महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि कंगना ने महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। ये बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस मुंबई पुलिस के समक्ष अभिनेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी।
