महाराष्ट्र सरकार ने शूटिंग शुरू करने की दी मंजूरी, दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म निर्माताओं को काम शुरू करने के लिए हामी भर दी है। सरकार ने शूटिंग कार्य शुरू करने के साथ ही दिशा-निर्देशों की एक लिस्ट भी जारी की है, जिनका सभी मेकर्स को काम के दौरान पालन करना होगा। वहीं, काम कब से शुरू होगा इस बात का फैसला निर्माताओं पर ही छोड़ दिया गया है। बता दें कई फिल्मी संगठनों ने शूटिंग शुरू करने की इजाजत मांगी थी।