'बजरंगी भाईजान' फेम हर्षाली मल्होत्रा को महाराष्ट्र सरकार ने दिया राष्ट्रीय सम्मान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी की भूमिका में दिखाई देने वाली हर्षाली मल्होत्रा को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से प्रतिष्ठित 'भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है। ये अवॉर्ड हर्षाली को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी ने दिया। इसकी जानकारी हर्षाली ने अपने सोशल मीडिया से दी। उन्होंने लिखा, 'भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।'
