26/11 आतंकी हमले में शहीद संदीप उन्नीकृष्णन पर फिल्म बनाएंगे महेश बाबू, ट्वीट कर दी जानकारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू 26/11 आतंकी हमले पर आधारित एक फिल्म बनाने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी है। बता दें यह फ़िल्म 26/11 हमले के हीरो संदीप उन्नीकृष्णन के इर्द-गिर्द घूमती दिखेगी। फिल्म में अदिवी शेष, संदीप उन्नीकृष्णनन की भूमिका में दिखाई देंगे। महेश ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें संदीप उन्नीकृष्णन का किरदार निभा रहे अदिवी शेष का लुक शेयर किया गया है।