बिल गेट्स से मिले महेश बाबू और पत्नी नम्रता शिरोडकर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
महेश बाबू ने हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से अमेरिका में मुलाकात की है। बिल गेट्स, महेश और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर तीनों ने एक साथ एक तस्वीर खिंचवाई है। बता दें कि महेश बाबू इन दिनों अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं। उनकी पत्नी और बच्चे पिछले कुछ दिनों से अपनी यात्रा की तस्वीरें दिखा रहे हैं। नम्रता शिरोडकर ने बिल गेट्स को हंबल इंसान बताया।
