मारपीट और गाली देने पर महेश मांजरेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुणे में एक शख्स ने अभिनेता महेश मांजरेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि फिल्मकार ने उसे थप्पड़ मारा और उसके खिलाफ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। दरअसल, शिकायतकर्ता की कार मांजरेकर की कार से टकरा गई थी जिसके बाद ये सब हुआ। शिकायतकर्ता का नाम कैलाश सतपुते है। पुलिस ने महेश मांजरेकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
