महेश मांजरेकर को मिली निर्देशन की कमान, पीएम नरेंद्र मोदी के निर्माता अब बनाएंगे सावरकर पर फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पिछले डेढ़ दशक से मराठी सिनेमा में एक के बाद एक अपनी लीक से इतर फिल्मों के लिए तालियां बटोर रहे निर्देशक महेश मांजरेकर अब देश के सर्वाधिक चर्चित मराठी मानुषों में से एक वीर सावरकर की कहानी दुनिया को बताने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक बनाने वाले फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने महेश मांजरेकर को फिल्म ‘स्वातंत्रवीर सावरकर’ निर्देशित करने के लिए साइन कर लिया है।
