ब्लैडर कैंसर से पीड़ित महेश मांजरेकर की हुई सर्जरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स जो कैंसर को मात देकर घर वापस लौटे हैं। अब इस फहरिस्त में फेमस फिल्म निर्देशक महेश मांजरेकर का भी नाम जुड़ गया है। जी हां, महेश मांजरेकर की हाल ही में एक सर्जरी हुई है जो पूरी तरह सफल रही है। आपको बता दें कि महेश यूरिनरी ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थे जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी करवाने के लिए कहा था।
