कैंसर से जूझ रही हैं महिमा चौधरी, सिर के बाल भी गिरे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
खबर है कि अभिनेत्री महिमा चौधरी कैंसर से जूझ रही हैं। अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में इसकी जानकारी दी। वीडियो में महिमा ने बताया है कि कैसे उन्हें अनुपम खेर ने एक प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए कॉल किया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने अनुपम को अपनी बीमारी बताई। बता दें कैंसर के चलते उनके सिर के बाल भी गिर गए हैं।
