माहिरा खान को मिले कई भारतीय वेब सीरीज के ऑफर, इस डर के चलते किया मना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तानी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक माहिरा खान ने फिल्म कंपैनियन से बातचीत करते हुए कहा, "मेरे पास कई बार बड़ी और अच्छी भारतीय वेब सीरीज के ऑफर आए, लेकिन डर की वजह से मैंने कोई भी प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया।" माहिरा ने कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वहां जाना था या नहीं। पाक कलाकारों का बॉलीवुड में बैन किया जाना वास्तव में बहुद दुखद है।"