साल 2021 में रिलीज होगी फिल्म 'मैदान', अजय देवगन ने की घोषणा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अजय देवगन जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ लेकर आ रहे हैं। साल के आखिरी में रिलीज होने वाली फिल्म अब अगले साल स्वतंत्रता दिवस के समय रिलीज की जाएगी। इसकी घोषणा खुद अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से की है। फ़िल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, '2021 इंडीपेंडेंट वीक, एक अनसुनी कहानी जो हर भारतीय को गर्व महसूस करवाएगी। 13 अगस्त डेट मार्क कर लें। मैदान 2021।'