मलयालम अभिनेत्री यौन उत्पीड़न मामला: मुख्य आरोपी पल्सर सुनी की जमानत याचिका खारिज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
मलयालम अभिनेत्री से यौन उत्पीड़न के मामले में केरल हाईकोर्ट ने घटना के मुख्य आरोपी पल्सर सुनी की बेल याचिका खारिज कर दी है। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया था कि जेल के अंदर उसकी जान को खतरा है, लेकिन अदालत ने कहा कि इस आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती। आपको बता दें कि यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेत्री का अपहरण के बाद साजिश के तहत रेप किया था।
