शहीद संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म 'मेजर' अब मई में होगी रिलीज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की कहानी दर्शकों के सामने आने वाली है। इसमें अभिनेता अदिवी शेष मेजर संदीप का किरदार निभा रहे हैं। कोरोना के चलते कई बार फिल्म की रिलीज को टाला जा चुका है। 'मेजर' की नई रिलीज डेट की जानकारी अदिवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, '27 मई, 2022 को फिल्म 'मेजर' दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, मेजर का वादा है ये।'