27 मई को आएगी 'मेजर', पर्दे पर दिखेगी शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की कहानी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Times
अदिवी शेष ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर बताया कि फिल्म 'मेजर' अब 27 मई को सिनेमाघरों में आएगी। पोस्टर शेयर कर अदिवी शेष ने लिखा, 'इस गर्मी में बड़ा होने वाला है, फिल्म मेजर 27 मई को आएगी। फिल्म की कहानी मुंबई हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के अदम्य सहास और पराक्रम पर आधारित है। फिल्म में शहीद मेजर के बचपन, प्रेम कहानी और देश के लिए दिए योगदान को दिखाया जाएगा।
